नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

0

बालाघाट रूपझर थाना अंतर्गत ग्राम दीनाटोला स्थित नहर में इसी ग्राम के एक वृद्ध कि में डूबने से मौत हो गई ।रूपझर पुलिस ने मृतक लाल सिंह पिता गुहा उइके 60 वर्ष की लाश नहर से बरामद की और पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल सिंह गांव की गाय चराने का काम करता था जिसके परिवार में एक बेटा अंतराम उइके 30 साल का है और बहू शशि कला और उनके तीन बच्चे हैं बताया गया है कि 19 जनवरी को सुबह 9:00 लाल सिंह ने अपने पालतू गाय खेत तरफ चढ़ने के लिए छोड़ा था। जो घर वापस नहीं आई 4:00 बजे करीब लालसिह गाय को ढूंढने के लिए खेत तरफ गए थे किंतु रात में घर वापस नहीं आए ,गाय भी घर नहीं आई अंतराम ने अपनी गाय को इधर-उधर खोजा किंतु नहीं मिली और रात्रि में उसके पिता लाल सिंह भी घर नहीं पहुंचा ।अंतराम समझा कि पिताजी गांव में ही किसी के घर रुके होंगे । 20 जनवरी को सुबह 7:00 बजे गांव के लोग नहर तरफ शौच के लिए गए थे। तब उन्होंने नहर मैं एक व्यक्ति को गिरा हुआ ।देखें खबर मिलते ही अंतराम गांव के लोगों के साथ नहर तरफ गया और देखा नहर में पानी में गिरा हुआ व्यक्ति उसका पिता लालसिह था जिसकी नहर के पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। अंतराम उइके द्वारा की गई रिपोर्ट पर प्रधान आरक्षक रामदयाल राहंगडाले ने धारा 174 जा फौ के तहत मर्ग काम किया और उपनिरीक्षक अर्जुन सेमलिया ने मौके पर पहुंचकर मृतक लाल सिंह की लाश नहर से बरामद की और पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिए। संभावना व्यक्त की गई है कि जब लालसिह गाय को ढूंढने के लिए निकला तब वह नहर में अचानक फिसलने से उसकी नहर के पानी में डूबने से मौत हो गई। आगे मर्ग जांच उपनिरीक्षक श्री सेमलिया द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here