एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के आरोप में किरनापुर पुलिस ने उमेश ढोरे 23 वर्ष ग्राम कड़कना निवासी को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य की यह 17 वर्षीय नाबालिक लड़की अपने मामा के घर आई हुई थी।
जिसके साथ आरोपी द्वारा कड़कना का जंगल जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया था।
लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर किरनापुर पुलिस ने उमेश के विरुद्ध धारा 366ए 376 506 भादवी और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान 1 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।









































