नारी शक्ति ग्राम सुधार समिति आमगांव द्वारा पुलिस अधीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन

0

आमगांव की रहने वाली रूमलता बघेले बताती हैं कि वह अपने गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाते हैं जिसके तहत उनके द्वारा बीते 2 दिन पहले एक प्राइवेट गाड़ी में अवैध शराब पकड़ी गई थी जो कि एक पुलिसकर्मी की थी और उनका कहना था कि वह अवैध शराब जप्त कर थाने ले जा रहे हैं जबकि वह अवैध शराब जप्त कर थाने नहीं ले जा रहे थे उनके द्वारा जहां पर अवैध शराब का काम होता है वहीं पर आधी शराब को रखकर आधी अवैध शराब लेकर वहां आ रहे थे जिसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस और आबकारी विभाग दोनों को दी गई जिसमें आबकरी विभाग के द्वारा उनकी गाड़ी को ग्राम कुमारी में पकड़ लिया गया और उक्त पुलिसकर्मी द्वारा आपकारी विभाग को यह बताया गया कि वहां स्वयं जब्ती की अवैध शराब लेकर थाने जा रहे हैं वहीं महिलाओं द्वारा यह भी पुलिसकर्मी पर आरोप लगाए गए कि उनके द्वारा जिनके यहां अवैध शराब निकाली जाती है वहीं पर उनका आना जाना लगा रहता है किंतु उसकी कार्यवाही आज तक नहीं की गई और वह यह चाहते हैं कि इस प्रकार की जो घटनाएं उनके क्षेत्र में हो रही है उस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जानी चाहिए

ग्राम की एक और महिला शीला चौरे बताती हैं कि उनके द्वारा 6 महीना पहले से ग्राम में नशा मुक्ति को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसकी सूचना उनके द्वारा पूर्व में जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित ग्रामीण थाना प्रभारी को भी दी गई थी किंतु उनके द्वारा जब भी अवैध शराब वालों की सूचना थाना में दी जाती है तो पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है और वही ग्रामीण थाना की एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह कहा गया कि वह उनके ग्राम के अवैध शराब का कारोबार करने वालों के साथ मिलकर शराब का लाना ले जाना एक स्थान से दूसरे स्थान पर करते हैं किंतु अभी कुछ दिन पहले ही उनके द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया और जो शराब बनाता है उन्ही के घर उनका आना जाना लगा रहता है और वहां उनके यहां से आधी शराब वही रख कर आधी अपने साथ लेकर जाते हैं शराब को भी बेचने वालों को ही पुलिसकर्मी के द्वारा दी जाती है और वह यह चाहते हैं कि ऐसे पुलिसकर्मियों को उनके क्षेत्र में नहीं होना चाहिए उन्होंने यह भी बताया कि थाना प्रभारी के द्वारा उनके किसी भी आवेदन ज्ञापन पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है वही वह अपने क्षेत्र में जो अवैध शराब बनाते हैं उनके नामों की लिस्ट भी दी जाती है तो ग्रामीण थाना पुलिस उन पर कार्यवाही नहीं करती है

समनापुर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम आमगांव की नारी शक्ति ग्राम सुधार समिति आमगांव की लगभग 2 दर्जन से अधिक महिलाओं द्वारा पुलिस पर यह आरोप लगाया गया है कि वह अवैध शराब बेचने वालों के साथ मिलकर स्वयं की गाड़ी से शराब का लाना ले जाना करते हैं

8 जुलाई को लगभग 2 दर्जन से अधिक आमगांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उक्त महिलाओं द्वारा ग्रामीण थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी पर अवैध शराब बेचने वाले लोगों के साथ मिलकर अवैध शराब का परिवहन करने की बात कही है उनके द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले उनके गांव उन्हें सूचना मिली थी कि ग्रामीण थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी अपनी चौपाया वाहन MH- 03 BC- 9997 में अवैध शराब लेकर जा रहा था जिसकी सूचना मिलने पर उनके द्वारा पुलिसकर्मी को रोकने का प्रयास किया गया और जब वह नही रुका तो उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीण थाना प्रभारी को दी तो ग्रामीण थाना प्रभारी के द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया तब उनके द्वारा इसकी सूचना आबकरी विभाग में दी गई तो उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही एवं गाड़ी को ग्राम कुमारी में रोका गया जहां पर पुलिसकर्मी के गाड़ी में नाव डिब्बे कच्ची शराब से भरे हुए बाये गये जोकि समनापुर के राजू ,रंजीत, इकटे साथ में थे जबकि इससे पहले हमने तीन चार बार थाने में इनकी शिकायत कर चुके थे फिर भी पुलिस उनके साथ रह कर उनके घर से शराब की गाड़ी खाली करके उनसे दोस्ती करने का आरोप उक्त महिलाओं के द्वारा लगाया गया है जिसमें उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक से न्याय उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here