नगर मुख्यालय के हाईवे मार्ग कटंगटोला स्थित नाला में मटन मार्केट के व्यापारियों के द्वारा दुकान का अपशिष्ट सामग्री को फेंका जा रहा है जिसकी दुर्गंध से स्थानीय दुकानदारों व मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को खासा परेशानी हो रही है एवं उक्त स्थान से मुंह में रूमाल बांधकर आना-जाना कर रहे है एवं दुर्गंध आने से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है जिससे आमजनों में आक्रोश व्याप्त है। नाला के समीप स्थित दुकानदारों व राहगीरों ने मटन व्यापारियों से नाला में अपशिष्ट सामग्री न फेंकने की मांग की है। विदित हो कि नगर मुख्यालय से लगभग डेढ़ किमी. दूर ग्राम कटंगाटोला के समीप हाईवे मार्ग स्थित नाला से कुछ दुर मटन मार्केट है परन्तु कुछ दिनों से मटन मार्केट के व्यापारियों के द्वारा मटन मार्केट की अपशिष्ट अवशेषों व मुर्गीयों के पंखों को लाकर नाला में फेंका जा रहा है जिसके पंखे उड़कर मार्ग के ऊपर आ रहे है एवं खराब अपशिष्ट अवशेष हवा चलने से उसकी दुर्गंध आने के कारण स्थानीयजनों के साथ ही मार्ग से गुजरने वाले लोग खासा परेशान है और दुर्गंध आने से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है एवं स्थानीयजनों ने शासन-प्रशासन से नाला में मटन मार्केट का अपशिष्ट सामग्री फेंकने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। चर्चा में स्थानीयजनों ने बताया कि कटंगाटोला नाला में मटन मार्केट के दुकानदारों के द्वारा रात्रि व सुबह के सामने अपशिष्ट सामग्री जैसे मुर्गा-मुर्गी के पंखे व अन्य अवशेष को लाकर नाला में फेंक दिया जाता है जो एक स्थान पर जमा हो चुका है एवं हवा चलने पर पंखे मार्ग के ऊपर उडऩे के साथ ही दुकानों तक आ जाते है एवं जिसकी गंदी दुर्गंध से हाईवे मार्ग से गुजरने वाले लोग मुंह में रूमाल बांधकर गुजरते है एवं हमें अपने अपना व्यवसाय करने एवं नाला के समीप जिन किसानों की खेती है उन्हे अपना कृषि कार्य करने में परेशानी हो रही है एवं अपशिष्ट सामग्री के दुर्गंध आने से बीमारी होने का भी अंदेशा सता रहा है इसलिए मटन व्यवसायियों से मांग है कि नाला में अपशिष्ट न फेंकते हुए अन्यंत्र स्थान पर फेंके एवं प्रशासन से भी मांग है कि रोक लगाये।










































