निकेतन के महिला दिवस कार्यक्रम में राजस्थानी महिला मंडल ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

0

महिलाओं के प्रति सम्मान और महिलाओं के संघर्ष तथा उनकी मेहनत के महत्व को समझाने के लिए प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था नूतन कला निकेतन द्वारा महिलाओं के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी आयोजित किए गए दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी सामाजिक महिला संगठनो की महिलाओं ने हिस्सा लिया और आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। जिसमें राजस्थानी महिला मंडल ने भी सहभागिता कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।राजस्थानी महिला मंडल अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने बताया कि नूतन कला निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थानी महिला मंडल की महिलाओं ने भी हिस्सा लिय था। जिसमे सामाजिक महिलाओ ने आयोजित विभिन्न विद्याओं में अपनी सहभागिता की। जिसमें महिला मंडल को सम्मानित किया गया। जिसमें समाज की महिलाएं, आयोेजित महिला खेल स्पर्धा में विजेता रही। वहीं राजस्थानी संस्कृति में महिला फैशन-शो और घूमर नृत्य में राजस्थानी महिला मंडल की प्रस्तुतियों को काफी सराहा गया। उन्होंने बताया कि राजस्थानी महिला मंडल, सामाजिक महिलाओं को समाज की संस्कृति और परिवेश में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। इस दौरान राजस्थानी महिला मंडल की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी सदस्य और स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here