ग्राम ंपंचायत मेहदुली में थानेगॉव से जोडऩे वाले मार्ग का निमाँण कार्य प्रारंभ हो गया है। वर्तमान समय पर गिट्टी डाल दी गई है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी २ से ३ दिन के भीतर यह मार्ग बनकर तैयार हो जायेगा गौरतलब है कि बालाघाट एक्सप्रेस व पद्मेश न्यूज ने अपने गतांक अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें इस मार्ग की जर्जरता पर प्रकाश डाला गया था। वर्तमान समय में यह मार्ग पुन: प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना से बन रहा है। इस मार्ग के निर्माण के लिये पूर्व विधायक व मंत्री रहे प्रदीप जायसवाल ने भी काफी प्रयास किया है।
मार्ग पर जगह जगह हो गये थे गड्डे – विष्णु पटले
इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये शिक्षक विष्णु पटले ने बताया कि हम पद्मेश न्यूज व ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त करते है। जिनके सयुॅक्त प्रयास से ही यह सडक़ का निर्माण कार्य हो रहा है। मार्ग पर जगह जगह गड्डे हो गये थे जिसकी वजह से कई बार हादसे होते थे। अब मार्ग का निर्माण होने से इन घटनाओं पर अंकुश लग जायेगा।
वर्तमान में चल रहा गिट्टी बिछाई का कार्य – शैलेश नागेश्वर
ग्रामीण शैलेश नागेश्वर ने पद्मेश को बताया कि अगर यह मामला आप बालाघाट पद्मेश न्यूज में नही डालते तो निश्चित ही यह सडक़ नही बन पाती है। वर्तमान समय में सडक़ पर गिट्टी बिछाई का कार्य चल रहा है। यह सडक़ सीधे हमें वारासिवनी व रामपायली से जोड़ेगी। सडक़ का निर्माण होना हमारे लिये सौगात है
8 साल के बाद बन रही
सड़क
ग्रामीण सियाराम मेश्राम ने पद्मेश को बताया कि ८ वर्ष पूर्व यह प्रधानमंत्री योजना के तहत सडक़ का निर्माण हुआ था। वर्तमान समय में यह सडक़ काफी जर्जर अवस्था में थी। हम लोग लगातार पंचायत को इस संबंध में अवगत करा रहे थे कि सडक़ का निर्माण कार्य किया जाये। बड़ी मुश्किल से यह सडक़ का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ है। अभी गिट्टी बिछाई गई है। जल्द ही इस पर डामरीकरण हो जायेगा। इस संबंध में जब ग्राम सरपंच मेहदुली वेदप्रकाश पटेल स दूरभाष पर चर्चा करनी चाही गई तो उनका मोबाईल कवरेज क्षेत्र के बाहर बताते रहा।










































