नेवरगॉव वा. के ढ़ाबे में  लगी आग

0

अब गर्मी मौसम की प्राय:प्राय: शुरूवात हो चुकी  है। ऐसे में आगजनी की घटनाये बढऩा प्रारंभ होंगी। आगजनी की अधिकांशता घटनाये शार्ट सर्किट की वजह से होगी क्योकि जैसे जैसे तापमान का लेबल बढ़ेगा वैसे वैसे विद्युत उपकरण जल्द ही गर्म होंगे। ऐसा ही एक  हादसा २१-२२ फरवरी की दरम्यिानी रात्री में ग्राम पंचायत नेवरगॉव वा. में हुआ जहां शार्ट सर्किट की वजह से एक ढ़ाबे में आगजनी की घटना कारित हो गई। पीडि़त मुमतियाज अली ने इस आशय की एक शिकायत वारासिवनी पुलिस में की है। इस आगजनी की घटना में पीडि़त को करीब एक लाख से अधिक की आर्थिक क्षति पहुॅची है।

सुबह लगी जानकारी – मुमतियाज अली

पद्मेश को जानकारी देते हुये मुमतियाज अली पूर्व पंच ने बताया की वो २१ फरवरी की रात्री करीब११.३० बजे अपना ढ़ाबा बंद कर अपने घर चला गया था। सुबह उन्हे यह जानकारी लगी की उनके ढ़ाबे से धुआं निकल रहा है। वे जब ढ़ाबा पहुॅचे और दुकान का शटर खोला तो देखा की पूरा सामान जल गया है।

संभवता शार्ट सर्कित से भी लग सकती है आग

श्री अली ने बताया की उनकी किसी से कोई दुश्मनी नही है। उनके ढ़ाबे में हर वर्ग के लोग चाय नाश्ता व भोजन करने आते है। आग किस कारण से लगी है वे बता नही सकते मगर इतना जरूर कहेंगे की शायद शार्ट सर्किट से यह आग लगी हो।

फ्रिज फ्रिजर व बर्तन के साथ ही खाने पीने की सामग्री हुई आग हवाले

श्री अली ने बताया की इस आगजनी की घटना में ढ़ाबे का फ्रिज, फ्रिजर, बर्तन सहित खाद्य सामग्री पूरी तरह से जल चुकी है। जिससे उन्हे करीब एक  लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। वे शासन प्रशासन से यह मांग करते है की उन्हे इस आगजनी की घटना में हुये नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिये। श्री अली ने बताया की अच्छा हुआ आगजनी की घटना रात्री में घटित हुई अगर दिन व शाम को होती तो जनहानि भी हो सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here