मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं दिनेशचंद्र थपलियाल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट के कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में सभी प्रकार के समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा के आधार पर किया गया। नेशनल लोक अदालत में कुल 9171 प्रकरण रखे गए थे जिसमें 1135 प्रकरणों का राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया। इसमें 2013 व्यक्ति लाभान्वित हुए, इन लाभान्वित व्यक्तियों को 4 करोड़ 29 लाख 95190 रुपये की राशि अवार्ड पारित की गई।
नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला न्यायाधीश एवं सचिव आसिफ अब्दुल्लाह ने बताया कि नेशनल लोक अदालत के लिए जिले में 21 खंडपीठो का गठन किया गया था, जिनमें रखे गए प्रकरणों का निराकरण किया गया। नेशनल लोक अदालत ने 594 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हुआ, जिसमें राशि एक करोड़ 63 लाख 20135 रुपये वसूली के रूप में प्राप्त हुये, वही न्यायालय में लंबित कुल 541 प्रकरणों का निराकरण हुआ जिसमें समझौता राशि दो करोड 66 लाख 75055 रुपये के अवार्ड पारित हुए।










































