रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में दिन हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने मिल रहा है। प्रतीक सहजपाल ने हाल ही में अपनी कनेक्शन अक्षरा सिंह को छोड़कर सिंगर नेहा भसीन से कनेक्शन बना लिया है। इसी बीच दोनों के बीच हुई बातचीत भी काफी सुर्खियों में है जिसमें नेहा ने प्रतीक के लिए अपनी फीलिंग्स बयां करते हुए इसे एक तरफा प्यार बताया है। दोनों की क्यूट नोंक-झोंक को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। प्रतीक और नेहा से पहले भी कई सेलेब्स को बिग बॉस के घर में प्यार मिल चुका है। आइए जानते हैं वो सितारे कौन से हैं-
बिग बॉस 13- शहनाज गिल- सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस का 13वां सीजन कई कारणों से हिट रहा था, जिनमें से एक है शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री। शो में दोनों को खूब पसंद किया गया था। शहनाज गिल ने कई बार नेशनल टेलीविजन पर सिद्धार्थ के लिए अपनी फीलिंग्स भी बयां की थीं। शो से निकलने के बाद दोनों म्यूजिक वीडियोज में भी साथ नजर आए हैं। इसके अलावा दोनों को अक्सर साथ टाइम स्पेंड करते भी देखा गया है, हालांकि दोनों ने ऑफिशियली कभी रिश्ते पर कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है।

बिग बॉस 9- किश्वर मर्चेंट- सुयश राय
बिग बॉस 9 के दौरान किश्वर मर्चेंट और सुयश राय को एक दूसरे में अपना लाइफ पार्टनर मिला था। दोनों ने शो से निकलने के बाद शादी कर ली जिसके बाद जल्द ही दोनों के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

बिग बॉस 9- प्रिंस नरूला- युविका चौधरी
शो के विनर रह चुके प्रिंस नरुला ने यूं तो बिग बॉस 9 में कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट किया था, लेकिन वो खुद को युविका चौधरी के प्यार में पड़ने से नहीं रोक सके। शो से निकलने के बाद भी दोनों साथ रहे और आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। दोनों की जोड़ी की तगड़ी फैन फॉलोविंग है।

इन कपल का हुआ ब्रेकअप
गौहर खान-कुशल टंडन, तनीशा मुखर्जी- अरमान कोहली (बिग बॉस 7), अनुपमा वर्मा- आर्यन वैद्य (बिग बॉस 1), राहुल महाजन- पायल रोहतगी (बिग बॉस 2) और अश्मित पटेल- वीना मलिक (बिग बॉस 4) को भी बिग बॉस के घर में प्यार हुआ था, लेकिन अफसोस इनका रिश्ता किसी मुकाम तक नहीं पहुंच सका।










































