नौकरानियों पर थूकते थे प्रिंस फैजल के बच्चे, परेशान होने पर थप्पड़ तक मार देते थे; फ्रांस की पुलिस कर रही मानव तस्करी की जांच

0

फ्रांस में सऊदी अरब के प्रिंस फैजल बिन तुर्की बिन अब्दुल्ला अल सऊद पर मानव तस्करी के मामले में जांच की जा रही है। साथ ही उस पर घरेलू कामगारों को प्रताड़ित करने के भी आरोप लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि फैजल अपने घरेलू कामगारों से गुलामों की तरह व्यवहार कर रहा था। शाही बच्चे अगर परेशान हो जाएं तो वे घरेलू नौकरानियों को थप्पड़ मार देते हैं।

44 साल के प्रिंस फैजल ने शाही बच्चों को यह छूट दे रखी है। यहां तक कि फैजल कहता है कि शाही बच्चे नौकरानियों के चेहरे पर थूक दें। पुलिस इन सभी मामलों की जांच भी कर रही है। ये मामले तब सामने आए जब कुछ नौकरानियां फैजल की कैद से भागीं। उन्होंने पुलिस से फैजल की शिकायत की।

अक्टूबर 2019 में फिलीपींस मूल की सात महिलाओं ने भी फैजल के खिलाफ शिकायत की थी। इसी के आधार पर फैजल पर मानव तस्करी का मामला दर्ज हुआ। फ्रेंच एंटी स्लैवेरी एसोसिएशन ने फैजल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। संगठन की अध्यक्ष एनिक फौगेरौक्स ने दावा किया था कि शाही बच्चों को महिलाओं के चेहरे पर थूकने की खुली छूट दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here