पंचायतो की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य,अनिश्चित काल के लिए स्थगित आदेश जारी !

0

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में 2 जनवरी को नया आदेश जारी कर, पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम वर्ष 2022 आगामी आदेश तक स्थगित करने की बात कही है।

जिसका आदेश मप्र राज्य निर्वाचन आयोग सचिव बीएस जामोद और उप सचिव अजिजा सरशार जफ़र द्वारा जारी किया गया है।

आपको बताए कि 28 दिसंबर को राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त किया था। जहा चुनाव निरस्त होने के बाद मप्र राज्य निर्वाचन आयोग ने नए सिरे से मतदाता सूची तैयार कर 01 जनवरी 2022 से पहले 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओं के नाम शामिल करने के निर्देश दिए थे जिसपर सभी जिलों में काम भी शुरू हो गया था लेकिन अब राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने ही फैसले पर रोक लगाते हुए।

पंचायतों की फोटो युक्त मतदान सूची वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम को स्थगित किए जाने के आदेश जारी किए।। बताया जा रहा है कि ओबीसी आरक्षण के पेंच फंसने के बाद त्रिस्तरीय  पंचायत चुनाव निरस्त करने के फैसला सरकार ने लिए था, सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए लाये गए अध्यादेश को वापस ले लिया।

जिसका गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव निरस्त करने की घोषणा कर नए सिरे से मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। वही 16 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का प्रकाशन कर चुनाव की तारीखों ऐलान करने की बात कही थी।लेकिन अब उस आदेश पर भी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रोक लगा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here