पंजाब चुनाव: सोनू सूद ने की पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश, पुलिस ने पकड़कर घर में कैद कर दिया

0

जाब में विधानसभा की सभी 117 सीटों पर रविवार को मतदान हो रहा है। इस दौरान अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) पर पुलिस ने कार्रवाई कर दी। दरअसल, Sonu Sood की बहन मालविका सूद मोगा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। पुलिस का कहना है कि Sonu Sood ने यहां के एक बूथ में जबरन घुसने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोका, सरकारी गाड़ी में बैठाया और घर में कैद कर दिया। पुलिस का कहना है कि मतदान जारी रहने तक यदि Sonu Sood घर से बाहर निकलते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं Sonu Sood का आरोप है कि मोगा विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान धांधली हो रही थी। उसे रोकने के लिए वो वहां गए थे। बकौल Sonu Sood, हमें विभिन्न बूथों पर विपक्ष, खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा धमकी भरे कॉलों के बारे में पता चला। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे थे। इसलिए यह हमारा कर्तव्य था कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। इसलिए मैं और परिवार के कुछ सदस्य वहां गए थे। अब हम घर पर हैं। निष्पक्ष मतदान होना चाहिए।

Sonu Sood मामले में पुलिस का पक्ष

मोगा जिले के पीआरओ प्रभदीप सिंह का कहना है कि सोनू सूद एक पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार को जब्त कर घर भेज दिया गया। घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें, अब तक पंजाब में शांति पूर्ण मतदान चल रहा है। मतदान की गति भी अच्छी है और माना जा रहा है कि शाम तक मतदान प्रतिशत का अच्छा आंकड़ा सामने आएगा।

बम्पर वोटिंग से कैप्टन अमरिंदर सिंह खुश

पंजाब में भारी संख्या में मतदान देख कैप्टन अमरिंदर सिंह खुश हैं। चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस छोड़कर नया दल बनाने और भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले कैप्टन ने कहा, दोपहर एक बजे तक 30 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, यह एक अच्छा संकेत है। पटियाला और आसपास की सीटों पर हमें बहुत अच्छी जीत देखने को मिलेगी। बीजेपी-पीएलसी और ढिंढसा की पार्टी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है तो हमें और क्या चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here