पंथ संचलन कर मनाया गया संविधान दिवस

0

नगर मुख्यालय के हाई स्कूल मार्ग राजा भोज जैविक/प्राकृतिक कृषि उपज मंडी काम्पलेक्स के पीछे स्थित बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल में बामसेफ इकाई लालबर्रा-बालाघाट के द्वारा २६ नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम बामसेफ इकाई के राष्ट्रीय सचिव बीएल पंचे की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर बामसेफ इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यगण विश्राम गृह के सामने से पंथ संचलन करते हुए हाई स्कूल मार्ग स्थित बिरसा मुंडा चौक पहुंचे जहां शहीद बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया गया। इस पंथ संचलन के माध्यम से लोगों में भारतीय संविधान का पालन करने का संदेश दिया गया ताकि सभी भारतीय संविधान का सम्मान कर उसकी रक्षा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here