पटवारी संघ ने कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

0

वेतन में वृद्धि करने, समयमान वेतन दिए जाने, पदोन्नति का लाभ देने, भत्तों में बढ़ोत्तरी करने और पटवारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने सहित वर्षों से लंबित अपनी विभिन्न मांगे पूरी ना होने से मध्य प्रदेश पटवारी संघ प्रदेश सरकार से खासा नाराज है । जहां पिछले दिनों की गई हड़ताल के दौरान मांग पूरी करने से मिले आश्वासन के बावजूद भी मांगे पूरी न किए जाने पर अपनी नाराजगी जताते हुए मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने बुधवार को एक बार फिर वर्षो से लंबित इन्हीं मांगों को लेकर गुहार लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन एक सौंपा है। अपर कलेक्टर शिव गोविंद मरकाम को सौपे गए ज्ञापन में उन्होंने वर्षो से लंबित उनकी इन मांगों को पूरा करने और पटवारियों को दिए गए आश्वासन को यथाशीघ्र पूरी किए जाने की गुहार लगाई है। जिन्होंने अपनी इन मांगों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। जिसमें उन्होंने 15 दिनों के भीतर मांग पूरी ना होने पर सरकार के खिलाफ संपूर्ण मध्यप्रदेश में उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here