‘पठान’ से सामने आया दीपिका पादुकोण का लुक

0

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। इसी बीच दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। ये पोस्टर ‘पठान’ फिल्म का है, जिसे देख फैंस काफी एक्सइटेड हो गए हैं। इस पोस्टर में दीपिका काफी इंटेंस लुक में नजर आईं। उनका ये एक्शन लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कमेंट सेक्शन में फैंस फायर इमोजी के साथ अपनी एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं। बता दें, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here