पत्नी के साथ अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद पर से एक व्यक्ति की हत्या

0

जिले के बहेला थाना क्षेत्र में पत्नी के अवैध संबंध के शक में हुए विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। यह घटना 5 मार्च को ग्राम बगड़ी और कांदला के बीच जंगल में हुई। मृतक दशरथ पिता बुधराम ढेकवारे35 वर्ष ग्राम बिरनपुर थाना बहेला निवासी है। जो 4 दिन से अपने घर से लापता था।जिसकी लाश 9 मार्च को बरामद की गई। इस व्यक्ति की हत्या उसी के दोस्त फूलचंद पिता चुन्नीलाल मड़ावी 45 वर्ष ग्राम सावरीखुर्द निवासी द्वारा की गई ।बहेला पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे 11 मार्च को लांजी के विद्वान अदालत में पेश किया जाएगा।

सूखी लकड़ी लाने जंगल गया दशरथ नहीं लौटा घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार दशरथ ढेकवारे अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता था जिसके परिवार में पत्नी ममता एवं दो बच्चियों है। दशरथ ढेकवारे जंगल से सूखी लकड़ी लाकर बेचने का धंधा करता था। 5 मार्च के 10 दिन पहले दशरथ ढेकवारे की पत्नी ममता ढेकवारे अपनी छोटी लड़की सोनाली को लेकर के अपने मायके बापड़ी चली गई थी। दशरथ अपनी बड़ी बेटी दीपाली के साथ में घर में रहता था। 5 मार्च को सुबह 5:00 बजे करीब दशरथ ढेकवारे सूखी लकड़ी लाने के लिए जंगल गया था किंतु वह घर वापस नहीं लौटा 7 मार्च को दशरथ ढेकवारे की पत्नी ममता मायके से अपने घर बिरनपुर आई तब उसकी लड़की दीपाली ने बताई की 5 मार्च को सुबह 5:00 करीब पापा दशरथ लकड़ी लाने के लिए जंगल गए। किंतु वापस नहीं आए। ममता ने अपने पति की गांव मोहल्ले पड़ोस एवं रिश्तेदारी में खोजबीन कि किंतु कोई पता नहीं चला। जिसकी रिपोर्ट 8 मार्च को 12:00 बजे ममता ने बहेला पुलिस थाना में की थी। बहेला पुलिस ने गुम इंसान 10/2024 कायम कर जांच में लिया था।

9 मार्च को बगड़ी और कांदला के बीच जंगल में पाई गई दशरथ की लाश

दशरथ ढेकवारे की उसके परिवार के लोग भी खोजबीन कर रहे थे। 9 मार्च को दशरथ का चाचा श्रावण ठेकवारे 62 वर्ष गांव के अन्य लोगों के साथ जब ग्राम बगड़ी और कांदला के बीच जंगल में दशरथ ढेकवारे की तलाश करने गए थे तब 11:00 बजे दिन में एक पेड़ के पास एक लाश देखी ।कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान दशरथ ढेकवारे के नाम से की गई। जिसके शरीर पर जगह-जगह कीड़े लगे हुए थे शरीर पर कंधे पर चोट के निशान पाए गए। जिसकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई थी। बहेला पुलिस ने दशरथ की लाश का पोस्टमार्टम करवा कर और उसकी हत्या करने की आरोप में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई।जांच में पाया गया की दशरथ ठेकवारे अपने दोस्त फूलचंद मड़ावी के साथ ही सुखी लकड़ी लाने के लिए जंगल जाया करता था। घटना दिनांक 5 मार्च को सुबह भी दशरथ मड़ावी, फूलचंद ढेकवारे के साथ देखा गया था फूलचंद मड़ावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई । पहले तो वहां दशरथ ढेकवारे के साथ जाने से मना करते रहा किंतु कड़ाई से पूछताछ करने पर फूलचंद मड़ावी ने दशरथ ढेकवारे की हत्या करना कबूल किया।

दशरथ अपनी पत्नी और फूलचंद के बीच अवैध संबंध होने का करता था शक

जानकारी के मुताबिक दशरथ ढेकवारे और फूलचंद मड़ावी आपस में पुराने दोस्त थे और दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था
दशरथ ढेकवारेअपनी पत्नी और फूलचंद के बीच अवैध संबंध होने का शक करता था। 5 मार्च को सुबह फूलचंद मड़ावी और दशरथ ढेकवारे दोनों सूखी लकड़ी लाने के लिए जब बगड़ी और कांदला के जंगल गए थे। तब दशरथ ढेकवारे का पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक में फूलचंद मंडावी के साथ विवाद हो गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान फूलचंद मड़ावी नेआवेश में आकर दशरथ ढेकवारे के गले में कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दशरथ की मौत के बाद फूलचंद वहा से अपने गांव के तालाब पहुंचा और खून से सने कपड़े और कुल्हाड़ी धोने के बाद घर आ गया।बहेला पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए जहां दशरथ की हत्या करने की आप में उसके दोस्त फूलचंद को गिरफ्तार किया वहीं उसकी निशान दही पर दशरथ की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और कपड़े भी जप्त किया फूलचंद को 10 मार्च को 4:00 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे 11 मार्च को लांजी के विद्वान अदालत में पेश किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here