परशुराम भवन में सुंदरकांड पाठ जारी

0

नगर के वार्ड नंबर 1 स्थित परशुराम भवन सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल के द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है विदित हो कि हिंदू धर्मावलंबियों के लिए श्रावण मास बहुत पवित्र महीना कहलाता है जिसमें धार्मिक आयोजन बड़ी मात्रा में किए जाते हैं इसी कड़ी में सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल के द्वारा श्रावण मास के प्रारंभ से ही सप्ताह के प्रति शनिवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज के लोगों के द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान राम और हनुमान जी का पूजन अर्चन कर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का वाचन और श्रवण करने के उपरांत आरती कर कार्यक्रम का समापन किया जा रहा है जिसका समापन श्रावण मास के अंतिम शनिवार को हवन पूजन के साथ किया जाएगा। पद्मेश से चर्चा में समाज अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि श्रावण मास के प्रारंभ से प्रति शनिवार समाज की नारी शक्ति के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समापन सावन के अंतिम शनिवार को किया जाएगा वही चौथे सोमवार पर अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें समाज के लोगों से अपील है कि वह अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करें। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती पूनम झा श्रीमती यामिनी त्रिवेदी श्रीमती प्रीति मिश्रा श्रीमती भारतीय आड़े श्रीमती दुर्गा तिवारी श्रीमती अर्चना चौबे श्रीमती किरण दुबे नीतू मिश्रा श्रीमती उषा मिश्रा संगीता वैष्णो श्रीमती वर्षा मिश्रा किरण चौबे रिंकी रिछारिया श्रीमती कीर्ति तिवारी उषा मिश्रा रश्मि मिश्रा कीर्ति तिवारी अर्चना आड़े वर्षा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाज की महिला पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here