परसवाड़ा विधायक के गनमेन सडक़ दुर्घटना में घायल, जिला चिकित्सालय रिफर

0

कंजई बंजारी माता मंदिर के आगे घटित हुआ हादसा, अज्ञात चालक ट्रक लेकर हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। लालबर्रा से सिवनी हाईवे मार्ग पर कंजई बंजारी माता मंदिर के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में परसवाड़ा विधायक मधु भगत के ४२ वर्षीय गनमैन चरण वरकड़े गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रिफर किया गया है।

ट्रक ने मारी टक्कर, राहगीरों ने बचाई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार परसवाड़ा विधायक मधु भगत के गनमैन चरण वरकड़े २६ अगस्त की शाम अपनी मोटरसाइकिल से अकेले छिंदवाड़ा से बालाघाट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कंजई बंजारी माता मंदिर के आगे विपरीत दिशा (बालाघाट) की ओर से सिवनी की ओर जा रहे अज्ञात ट्रक चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सडक़ दुर्घटना घटित होने के तुरंत बाद मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ घटना स्थल पर एकत्र हो गई और लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे घायल चरण वरकड़े को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। वहीं घटना की जानकारी परसवाड़ा विधायक मधु भगत के बेटे सोमेल भगत को लगी तो वे भी घटना स्थल पहुंच गये। जिसके बाद राहगीरों की मदद से चरण वरकड़े को तत्काल लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती किया गया। इस सडक़ हादसे में चरण वरकड़े के सिर, सीने और शरीर के आंतरिक हिस्सों में चोटें आई हैं। लालबर्रा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here