परसवाड़ा से बालाघाट आ रही यात्री बस पेड़ से टकराई 5 यात्री घायल

0

परसवाङा थानांतर्गत लामता रोड़ कुमनगांव के आगे कालापानी के तेज रफतार यात्री बस अनियंत्रित रोड़ किनारे पेड़ से टकरा गई। सड़क दुर्घटना में यात्री बस में सवार पाच लोग घायल हो गये । 4 अप्रैल को 12:00 बजे करीब यह सड़क दुर्घटना उस समय हुई जब यह यात्री बात परसवाड़ा से बालाघाट आने निकली थी । दुर्घटना की सुचना मिलते ही परसवाङा थाना प्रभारी जितेन्द्र बघेल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसवाङा पहुचाये। चार घायल को जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है। दुर्घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया जिसके विरुद्ध अपराध दर्ज कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परसवाड़ा से बालाघाट चलने वाली अमन बस सर्विस की यात्री बस 4 अप्रैल को 12 बजे करीब परसवाड़ा से बालाघाट आने निकली थी परसवाड़ा से लामता की ओर आते समय कुमन गांव के आगे काला पानी के पास तेज रफ्तार यात्री बस से चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह यात्री बस अनियंत्रित होकर के रोड किनारे पेड़ से टकरा गई ।घटना के दौरान यात्री बस में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री थे। जिनमें एक ही परिवार के तीन लोग सहित पांच लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना के तुरंत बाद ही बस का चालक मौके से फरार हो गया ।इस घटना की सूचना मिलते ही परसवाड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र बघेल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस परसवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसवाड़ा भिजवा कर भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राकेश पिता भवानी प्रसाद सूर्यधर 31वर्ष, ग्राम गर्रा थानां वारासिवनी उनकी पत्नी श्रीमती पूजा पति राकेश सूर्यघर 28 वर्ष, उनकी साली कुमारी निकिता पिता नेतलाल गोरे20 परसवाड़ा और अरुणा पति सुद्दु बारेकर 50 वर्ष परसवाड़ा निवासी को परसवाड़ा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक राकेश सूर्यघर ग्राम गर्रा निवासी जबलपुर में प्राइवेट जॉब करते हैं जो अपने परिवार के साथ परसवाड़ा गए थे। 4 अप्रैल को राकेश सूर्यधर अपनी पत्नी पूजा सूर्यधर पत्नी की बहन निकिता गोरे परिवार के अन्य लोगों के साथ परसवाड़ा से बस में अपने घर घर आने निकले थे तभी लामता रोड पर हुई इस सड़क दुर्घटना में वे की पत्नी और उनकी साली घायल हो गए।

यह दुर्घटना बस चालक द्वारा तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक बस चलाने से हुई है -थाना प्रभारी जितेंद्र बघेल

परसवाड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र बघेल ने दूरभाष पर पद्मेश न्यूज़ को बताया कि यह दुर्घटना बस चालक द्वारा तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक बस चलाने से हुई है। बस चालक के विरुद्ध धारा 279 337 भादवि और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here