हट्टा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम परासपानी के अलकापुरी में इस गांव के सरपंच पुत्र सहित पांच लोगों ने बलवा करते हुए एक युवक को कुल्हाड़ी लाठी और तलवार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वही उसकी मां को मारपीट कर घायल किए। यह घटना पुरानी रंजिश को लेकर 30 मार्च की रात्रि 8:30 बजे हुई। गंभीर रूप से घायल युवक विकास डहाटे 24 वर्ष को गोंदिया की निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस मामले में हट्टा पुलिस ने सरपंच पति रामेश्वर चौधरी उसके बेटे निर्भय चौधरी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास की गांव के ही सरपंच पति रामेश्वर चौधरी सहित अन्य लोगों के साथ पुरानी आपसी रंजिश चली आ रही थी इस रंजिश के चलते इन लोगों के बीच विवाद हुआ करता था 30 मार्च की रात्रि 8:30 बजे पुराने विवाद और रंजिस के चलते हैं। सरपंच पति रामेश्वर चौधरी सहित पांच लोगों ने बलवा करते हुए विकास डहाटे कुल्हाड़ी लकड़ी तलवार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिए वही उसकी मां शिशु कला को भी मारपीट किए इस वारदात में गंभीर रूप से घायल विकास को जिला अस्पताल बालाघाट भर्ती किया गया था जहां से उसे बेहतर उपचार हेतु गोंदिया के अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जिसकी हालत गंभीर बताई गई है हट्टा थाने शिशु कला पांडुरंग डहाटे 40 वर्ष द्वारा की गई रिपोर्ट पर हट्टा पुलिस ने इस मामले में सरपंच पति रामेश्वर चौधरी 52 वर्ष,बेटे निर्भय चौधरी 24 वर्ष ,रविशंकर उर्फ शक्तिमान चौधरी 36 वर्ष शैलेश पारधी 27 वर्ष, चिंटू उर्फ विलाश चौधरी 23 वर्ष और के विरुद्ध धारा 294 323 307 506 147 148 149 भादवि और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया।हट्टा पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके 1 अप्रैल को बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिए जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।









































