बालाघाट/
नगर मुख्यालय में पंडित दीनदयाल पुरम कालोनी में निवासरत पशु चिकित्सा विभाग के प्रभारी उपसंचालकर डॉ.राजेश्वर सिंह नगपुरे के मकान में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया हैं। यहां पर एक शरारती तत्व ने शराब के नशे में सामने बाउंड्रीवाल पर लगे लाईट लैंप और सीढ़ी के ऊपर लगी कांच को तोड़ दिया। इस घटनाक्रम से परिजनों में दहशत का माहौल हैं। जानकारी में आया कि यह वारदात बीती 25 व 26 मार्च की रात लगभग 12 से साढ़े 12 बजे की हैं। जिसकी सूचना पर 112 पुलिस वाहन भी पहुंची थी। लेकिन तत्व के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित परिवार की ओर से इस मामले में कोतवाली में एक शिकायत भी दी गई हैं और कार्यवाही की मांग की गई। जानकारी में आया कि घटना दिनांक की रात में परिजन सोये हुये थे। जिन्हें किसी तोड़-फोड़ की आवाज आयी। जिसपर उन्होने बाहर देखा कि प्रवेश गेट के दोनों ओर लगे लैंप को तोड़ दिया गया और उसकी कांच टूट गई हैं। इसके अलावा सीढ़ी में लगी कांच भी एक ओर में तोड़ दी गई। नीचे आने पर देखा कि भीतर में दो-तीन ईट के बड़े टूकड़े पड़े हुये हैं। समझा जा रहा हैं कि ईट मारकर ही इस तरह से तोड़ फोड़ की गई। पीड़ित परिवार ने इस मामले को लेकर तत्काल पुलिस के 112 को डायल किया। जो कि मौके पर पहुंची। वही जानकारी में आया कि यहां पर तोड़फोड़ करने वाला एक युवक का नाम राजेश वैद्य हैं। जो शराब के नशे में था। जिसे डायल 112 पुलिस के हवाले किया गया। संबंधित युवक झुग्गी झोपड़ी का रहने वाला बताया गया हैं। हालांकि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई हैं। इस मामले में परिजनों की ओर से कोतवाली में शिकायती आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई हैं। जानकारी में पीड़ित परिवार ने बताया कि वे इस घटनाक्रम से दहशत व भयभीत हैं। क्योंकि उन्हीं के मकान को निशाना बनाया गया हैं। उन्होने पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्यवाही करने की मांग की हैं। जानकारी में आया कि निकट में ही मोती तालाब है। जिसके चलते इस क्षेत्र में रात के समय में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता हैं। जो कि शराब के नशे में रहते हैं। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती हैं। ऐसे स्थानों पर गश्ती कर तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग की गई हैं।









































