पांच करोड़ लोगों को लगाई जाएगी कोरोना की सतर्कता डोज प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त लगेगी वैक्सीन

0

प्रदेश में 18 साल से ऊपर के पांच करोड़ लोगों को सतर्कता डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 18 साल से ऊपर के प्रदेश में करीब पांच करोड़ 49 लाख लोग हैं। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में भी शुक्रवार से 18 साल से ऊपर के लोगों को सतर्कता डोज लगाई जाएगी। मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इनमें स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और 60 साल से ऊपर के लोगों और निजी अस्पतालों में सतर्कता डोज लगवाने वाले 18 से 59 वर्ष के लोगों को मिलाकर 22 लाख 38 हजार को सतर्कता डोज लग चुकी है। कोरोना संक्रमित हुए जिन्हें अभी छह महीने पूरा नहीं हुआ है उन्हें टीका नहीं लगाया जाएगा। इसके अलावा जिन्हें दूसरी डोज लगे हुए छह महीने नहीं हुआ उन्हें भी सतर्कता डोज नहीं लगेगी। इस तरह करीब पांच करोड़ लोगों को सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क सतर्कता डोज लगाई जाएगी। केंद्रीय कैबिनेट ने 18 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज नि:शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। इस बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री अभिनंदन के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले वैक्सीन की दोनों डोज नि:शुल्क लगाने का निर्णय लिया था। इस फैसले का लाभ मिलने से कोरोना महामारी की तनिक भी आशंका शेष नहीं रहेगी। सभी नागरिक पूरी सुरक्षा का अनुभव करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बूस्टर डोज को 75 दिनों तक नि:शुल्क लगाने का निर्णय लिया गया है। व्यवस्था 15 जुलाई से प्रभावशील होगी। केंद्र सरकार ने इससे पहले बूस्टर डोज की अवधि नौ माह से घटाकर छह माह कर दी। इस निर्णय को प्रशंसनीय बताते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here