पाकिस्तान की बची इज्जत भी जाएगी… बलूचिस्तान में चीनी सेना पर भड़के पाकिस्तानी, कहा- बलूचों का साथ देने आ रहा भारत

0

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से जबर्दस्त हिंसा की चपेट में है। देश के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में सशस्त्र चरमपंथी संगठनों ने पाकिस्तानी सेना और सुरक्षाबलों के खिलाफ बड़े हमले किए हैं। इसमें इसी महीने बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक की घटना प्रमुख है, जिसे अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने अंजाम दिया था। इस बीच बीएलए ने पाकिस्तानी सेना और चीन को बलूचिस्तान से निकल जाने की धमकी दी है। चीन की सीपीईसी परियोजना को अवैध कब्जा बताया और इसे बर्बाद करने की धमकी दी है। अब पाकिस्तान में चर्चा है कि चीन अपने हितों की रक्षा के लिए बलूचिस्तान में अपनी फोर्स तैनात करने करने जा रहा है।

भारत की बताई राह पर न चलने का नतीजा

चीन की इस योजना को लेकर पाकिस्तानी यूट्यूबर सना अमजद ने वहां के लोगों से बात की है। इस दौरान अली अकबर नाम के एक पाकिस्तानी ने बताया कि आज भारत की बात साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत पहले दिन से ही सीपीईसी का विरोध कर रहा है और उसने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी थी। भारत ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर भी आगाह किया था, लेकिन पाकिस्तान नहीं माना और आज भुगत रहा है।

  

अकबर ने कहा कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान के ऊपर बहुत अत्याचार किया है और वो लावा धीरे-धीरे फूटकर ऊपर आ गया है। आज एक औरत (महरंग बलूच) ने पूरे पाकिस्तान में खलबली मचा दी है। जब एक बलूच औरत खड़ी होती है तो उसके पीछे सभी बलूच खड़े होते हैं। उन्होंने पाकिस्तानी सरकार को सलाह दी कि वह अभी भी जाग जाए और बलूचिस्तान के मसले को सही तरीके से हैंडल करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here