पाकिस्‍तान को राजस्‍थान से सटे ज‍िले में मिला बड़ा तेल और गैस भंडार, होर्मुज संकट के बीच बड़ी खुशखबरी

0

इस्‍लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जंग के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट बंद है और पाकिस्‍तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल और गैस संकट के बीच पाकिस्‍तान को एक बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्‍तान तेल का एक नया भंडार म‍िला है। यह तेल भंडार पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के सांघर जिले में मिला है जहां से 2000 बैरल तेल का प्रतिदिन उत्‍पादन भी शुरू हो गया है। इसके अलावा यहां पर गैस भी मिला है। इस तेल क्षेत्र का नाम Bobi Deep-1 है। पाकिस्‍तान की तेल और गैस कंपनी OGDCL ने इस खोज का ऐलान किया है। पाकिस्‍तान का यह रेगिस्‍तानी इलाका भारत के राजस्‍थान प्रांत से सटा हुआ है। राजस्‍थान में भारत भी बड़े पैमाने पर तेल निकालता है।

पाकिस्‍तानी कंपनी OGDCL ने कहा कि इस खोज से देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में स्‍वदेशी संसाधनों से मदद मिलेगी। कंपनी ने पाकिस्‍तान के स्‍टॉक एक्‍सचेंज को इस खोज के बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि यह तेल की खोज सांघर जिले के बोबी और धामराकी इलाके में हुई है। कंपनी ने बताया कि इस क्षेत्र से 11 म‍िल‍ियन क्‍यूबिक फीट गैस को प्रतिदिन न‍िकाला जा सकता है। कंपनी ने बताया कि 3305 मीटर की गहराई में यह तेल और गैस की खोज हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here