पाकिस्तानियों को नहीं पच रही वैभव सूर्यवंशी की शोहरत, पूर्व क्रिकेटर ने कह दिया ‘बबलू’

0

Vaibhav Sooryavanshi: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ तो की, लेकिन इसी बीच उन्होंने 15 साल के वैभव को ‘बबलू’ कह दिया। बासित अली का ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 55 साल के बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि विराट कोहली अब उस मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां उनके बारे में बात करना मायने नहीं रखता। बस उनका डेडिकेशन देखना चाहिए।

बासित अली ने वैभव को कहा बबलू

बासित अली बोले, ‘वो क्रिकेट में इंवॉल्व रहता है। उसका दिमाग चलता रहता है। फील्डिंग में कैच पकड़ता है, थ्रो करता है या अच्छा प्रदर्शन करता है तो कितना मगन होता है। 20 ओवर फील्डिंग और 20 ओवर बैटिंग… ऐसे ही लोगों को ऊपर वाला नाम नहीं देता। चेज मास्टर टॉप क्लास है। प्लेयर ऑफ द मैच उनको दिया गया जो सही है।’ बासित अली ने आरसीबी को आईपीएल 2026 जीतने की बधाई भी दी। इसी दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए कहा, ‘हां ये होता कि बबलू का फाइनल इस टीम आरसीबी के साथ होता तो थोड़ा अलग मैच होता। जितने बच्चे हैं जो विराट कोहली या बबलू को देखते हैं, उनसे सीखें कि क्रिकेट में जो मेहनत करेगा वही कामयाब होगा।’

वैभव ने IPL में मचाया तहलका

गौरतलब है कि IPL के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से जमकर तहलका मचाया। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव ने 16 मैचों में 48.50 की औसत से सबसे अधिक 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। वहीं विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 16 मैचों में 56.25 की औसत से 675 रन बनाए और लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे। बासित अली के ‘बबलू’ वाले बयान पर भारतीय फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। कई फैंस का मानना है कि एक उभरते हुए सुपरस्टार के लिए इस तरह का शब्द इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here