कटंगी थाना अंतर्गत कतरकना रोड स्थित बालापुर में पिकअप ने मोटरसाइकिल को ठोस मार दी है। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार एक महिला घायल हो गई। घायल महिला श्रीमती सुनीता पति भादन लाल कावरे 40 वर्ष घायल हो गई जिसे जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता कावरे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। 19 फरवरी को सुनीता बाई अपने पति भादनलाल कावरे और दो बेटी आंचल 18 वर्ष और अंजुल 21 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल में बालापुर जंगल महादेव गए थे और पूजा पाठ करने के बाद मोटरसाइकिल में चारों अपने घर लौट रहे थे। तभी बालापुर मैं कटंगी की ओर से जा रही पिकअप ने मोटरसाइकिल को ठोस मार दी इस दुर्घटना में पिकअप की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार सभी चारों लोग गिर गए ।जिसमें सुनीता बाई कावरे घायल हो गई ।दाहिना पैर फैक्चर होने से घायल इस महिला को कटंगी के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है।










































