पीजी कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, महीनों से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे की खली कमी !

0

जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय पीजी कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे हैं जहां आए दिन बच्चों के बैग से सामान चोरी होना, कभी साईकिल तो कभी मोबाइल व किताबें चोरी होने की शिकायत आती रहती है। इन सबके बीच शुक्रवार को बीए फाइनल में पढ़ने वाली एक एनसीसी छात्रा का किसी ने बैग चुरा लिया जिसमें बैग में रखी किताबें ,पर्स और मोबाइल की चोरी कर खाली बैग फेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं अब अज्ञात तत्व द्वारा युवती के मोबाइल से लोगों को न सिर्फ गंदे मैसेज और गंदी बातें फॉरवर्ड की जा रही है बल्कि स्टेटस में भी गलत शब्द लिख कर युवती को परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी शिकायत में युवती ने कॉलेज प्रबंधन से कर उनका गुम हुआ मोबाइल दिलाने की मांग की है।वहीं कॉलेज प्रबंधन द्वारा मामले की शिकायत साइबर ब्रांच से कर जल्द ही युवती के गुम हुए मोबाईल का पता लगाने की बात कही गई है।

आपको बताएं कि नगर के पीजी कॉलेज में पिछले 1 वर्षों से सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं जिसके चलते कॉलेज में न सिर्फ असामाजिक तत्वों का प्रवेश आम हो गया है बल्कि समय-समय पर कॉलेज में चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं ।जहां कभी छात्र-छात्राओं की साईकिल तो कभी पर्स ,तो कभी बैग में रखी सामग्री चोरी हो जाती है।यदि सीसीटीवी कैमरे कॉलेज में शुरू रहते तो आए दिनों कॉलेज में होने वाली इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था।लेकिन कॉलेज प्रबंधन के उदासीन रवैया के चलते,कालेज में अब तक बंद पड़े सीसीटीवी कैमरो को शुरू करने की भी जहमत नहीं उठाई गई है। जिसके चलते कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे नज़र आ रही है।

 इस पूरे मामले के संदर्भ में की गई चर्चा के दौरान पीजी कॉलेज प्राचार्य गोविंद सिरसाठे ने बताया कि छात्रा का मोबाइल चोरी जाने की शिकायत पर एनसीसी ऑफिसर द्वारा साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई गई है।वहीं उन्होंने कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से बंद होने की बात स्वीकारते हुए जल्द ही कॉलेज में नए सिरे से सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था किए जाने की बात कही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here