पीसीसी दफ्तर पहुंचे दीपक जोशी, कमलनाथ ने किया आत्‍मीय स्‍वागत

0

प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ सियासी दलबदल का खेल भी जो पकड़ने लगा है। इसी क्रम में आज भोपाल में पूर्व मुख्‍यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री दीपक जोशी दीपक जोशी कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। वह कुछ देर पहले पीसीसी दफ्तर पहुंचे हैं। यहां कांग्रेस के प्रदेशाध्‍यक्ष कमल नाथ ने उनका आत्‍मीय स्‍वागत किया। इस दौरान पीसीसी परिसर में कैलाश जोशी अमर रहे नारे भी गूंजे

दीपक जोशी ने उन्‍होंने आज सुबह देवास से भोपाल रवाना होने से पूर्व कहा कि पंचायत से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं। इसके बाद वह बहन का आशीर्वाद लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गए। बड़ी संख्या में समर्थक व पुराने भाजपा नेता और कार्यकर्ता जोशी के साथ रवाना होने के लिए अलसुबह से उनके सिविल लाइन देवास स्थित घर पहुंच गए। जोशी के साथ जनसंघ के जमाने से भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना हुए। इनमे कुछ सरपंच हैं, उपसरपंच हैं, गांव से बड़ी संख्या में लोग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here