पदमेश न्यूज़, बालाघाट। पूज्य सिंधी पंचायत के त्रिवार्षिकी चुनाव 24 फरवरी को मतदान प्रकिया के तहत सम्पन्न कराए गए। इस चुनाव में समाज के 1519 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।जिंसमे से 12 मत अवैध घोषित किए गए।उधर मंगलवार की रात जारी किए गए चुनाव परिणाम के अनुसार अमरलाल पिता स्व. कन्हैयालाल मंगलानी तीसरी बार पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष चुने गए, जिन्हें सामाजिक बंधुओ ने 948 मतों से विजय बनाया है।जहां मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर,आगामी 3 वर्षों के लिए अमरलाल मंगलानी को पूज्य सिंधी पंचायत का नया अध्यक्ष घोषित किया गया।उधर पूज्य सिंधी पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खड़े उम्मीदवार गोपाल दास पिता स्व. धनराज आडवानी को 477 मत प्राप्त हुए, तो वही उम्मीदवार सुरेशचंद पिता स्व. चंदीराम रंगलानी को महज 82 मत मिले।
तीसरी बार अध्यक्ष बने अमर मंगलानी
पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार 24 फरवरी को संपंन हुई निर्वाचन प्रकिया में एक बार फिर समाज के अध्यक्ष पद की कमान समाजिकजनो ने पूर्व अध्यक्ष अमर मंगलानी के हाथो में सौप दी है, मंगलवार की शाम लगभग 8 बजे घोषित किये गये परिणाम के बाद समाजिकजनो में खासा हर्ष देखा गया।
चुनाव को लेकर सामाजिक बन्धुओ में दिखा उत्साह
पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष पद को लेकर तय कार्यक्रम के तहत 24 फरवरी को सिंधु भवन में मतदान प्रकिया का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रातः से ही समाजिक चुनाव को लेकर समाजिक जनो में खासा हर्ष रहा, समाज के बड़े बुजुर्ग से लेकर युवा भी इस समाजिक चुनावी प्रकिया में हिस्सा लेेने सिंधु भवन पहुंचे और नियमानुसार मतदान प्रकिया में हिस्सा लिया।ज्ञात हो कि तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।जिनके चुनाव के लिए प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हुई मतदान प्रकिया शाम 5 बजे तक चली जिसको लेकर समाजिक जनो में हर्ष दिखाई दिया। वहीं देर शाम मतगणना पूरी कर रात्रि में चुनाव परिणाम घोषित किए गए।
अमर मंगलानी और गोपाल आडवानी के बीच दिखी काटे की टक्कर
उधर शाम 5 बजे तक चली मतदान प्रकिया के बाद मतगणना प्रकिया भी निर्वाचन मंडल में शामिल सदस्यो के द्वारा सम्पन्न कराई गई, जिसमें पूर्व अध्यक्ष अमर मंगलानी और गोपाल आडवानी के बीच कांटे की टक्कर रहीं। जैसे जैसे चुनावी परिणाम सामने आने का समय निकट आता गया।समाजिकजनो में उत्सुकता बढ़ती गई, संपूर्ण मतगणना के बाद लगभग रात्रि 8 बजे आखिकार समाज के वरिष्ठ और निर्वाचन अधिकारी रमेश रंगलानी ने परिणामो की घोषणा की। जिसमें एक बार फिर अमर मंगलानी 948 मतो से विजयी घोषित किये गये।
471 मतों से मंगालनी जीते है चुनाव- रंगलानी
निर्वाचन अधिकारी रमेश रंगलानी ने बताया कि पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे जिसमें सुरेश रंगलानी को 82 मत, गोपाल आडवानी को 477 मत और अमर मंगलानी को 998 मत प्राप्त हुए है। इस मतदान में 1519 मतदाताओं ने भाग लिया था जिसमें से 12 मत अवैध पाए गए। इस तरह यह चुनाव 471 मतों से अमरलाल मंगलानी ने जीत लिया है। अपने उद्बोधन के अंत में निर्वाचन अधिकारी श्री रंगलानी ने सभी का आभार जताया।
सभी को साथ लेकर करेंगे समाजिक उत्थान-मंगलानी
चर्चा के दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष अमरलाल मंगलानी ने बताया कि वे इसके पूर्व भी दो बार पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं। उस समय भी उन्होंने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम किया था। आज सामाजिक बंधुओ ने उन्हें पुनः अध्यक्ष पद का दायित्व दिया है। वह इस दायित्व व जिम्मेदारी का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करेंगे। सभी सामाजिक बन्धुओ को साथ लेकर चलेंगे। सभी के सहयोग से सामाजिक उत्थान के कार्य किए जाएंगे।










































