पूर्व राजस्व निरीक्षक अवधबिहारी त्रिवेदी और उसके भाई राममनोहर त्रिवेदी पर अपराध दर्ज

0

कटंगी पुलिस ने नगर परिषद कटंगी के पूर्व राजस्व निरीक्षक अवध बिहारी त्रिवेदी और उसके भाई राममनोहर त्रिवेदी सिनेमा चौक कटंगी निवासी के विरुद्ध षडयंत्र पूर्वक परिषद के बिना कोई जानकारी के मकान नंबर 166 167 में अपने स्वयं का नाम दर्ज करवाकर एक षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी करने के आरोप में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

कटंगी पुलिस ने यह अपराध प्रेमलता मिश्रा पति स्तयनारायण मिश्रा वार्ड नंबर 14 कटंगी द्वारा न्यायालय में पेश किए गए परिवाद के आधार दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदिका प्रेमलता मिश्रा को उत्तराधिकारी में कटंगी नगर स्थित नजूल सीट नंबर 2 प्लॉट नंबर 1/5 क्षेत्रफल124990 वर्ग फिट पूर्वजों से प्राप्त संपत्ति है।

जिसमें कच्चे मकान बने हुए थे। उस समय अवधबिहारी त्रिवेदी और राममोहन त्रिवेदी के पूर्वजों को रहने के लिए आवश्यकता होने पर आवेदिका प्रेमलता मिश्रा के ससुर छोटेलाल मिश्रा द्वाराआज्ञाप्ति अनुसार दिया गया था।

जिसे आवश्यकता अनुसार करवा देना था। बताया गया है कि उस समय अनावेदक अवधबिहारी त्रिवेदी नगर परिषद कटंगी में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ था।

अवध बिहारी त्रिवेदी ने अपने पद पर रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए षडयंत्र पूर्वक परिषद के बिना कोई जानकारी के मकान नंबर 166, 167 को संपत्ति पंजी में स्वयं का अपना नाम और अपने भाई अनावेदक राममनोहर त्रिवेदी का नाम दर्ज करवा लिया।

जिसकी जानकारी होने पर आवेदिका प्रेमलता मिश्रा के द्वारा अनावेदक अवधबिहारी त्रिवेदी और उसके भाई राममनोहर त्रिवेदी के विरुद्ध माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कटंगी के न्यायालय में परिवाद पेश किया गया था।

न्यायालय के द्वारा दस्तावेजों का अवलोकन करने के पश्चात 25 सितंबर 2020 को आदेश पारित कर पुलिस थाना कटंगी को निर्देशित किया गया था कि अनावेदक अवध बिहारी त्रिवेदी और राममनोहर त्रिवेदी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अन्वेषण कार्यवाही करे।

अदालत के आदेश के पालन में कटंगी पुलिस ने अवधबिहारी त्रिवेदी और राम मनोहर त्रिवेदी दोनों निवासी सिनेमा चौक कटंगी के विरुद्ध धारा 120 420 474 34 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here