पूर्व लांजी में पदस्थ रेंजर अभिषेक जाट पर गिरी निलंबित की गाज

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट। दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट के पूर्व लांजी परिक्षेत्र में पदस्थ रहे रेंजर अभिषेक जाट को सीएफ गौरव चौधरी द्वारा निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई सड़क निर्माण कार्य के दौरान जब्त की गई जेसीबी मशीन के मामले में की गई है। बताया जा रहा है कि सुलसूली से बोड़ादलखा तथा बोड़ादलखा से धीरी सरक मार्ग निर्माण कार्य के दौरान रेंजर द्वारा ठेकेदार की जेसीबी मशीन को जब्त किया गया था।बताया गया कि मशीन छोड़ने के नाम पर कथित रूप से राशि ली गई थी,वही संबंधित मशीन मालक के खिलाफ कार्रवाई भी कर दी गई। इस पूरे घटनाक्रम से नाराज ठेकेदार ने मामले की शिकायत उच्च स्तर पर की थी। शिकायत के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सीएफ गौरव चौधरी ने रेंजर अभिषेक जाट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में चचार्ओं का दौर तेज हो गया है।

जांच के उपरांत की गई है निलंबन की कार्यवाही- गौरव चौधरी
इस पूरे मामले को लेकर दूरभाष पर की गई चर्चा के दौरान सीसीएफ बालाघाट गौरव चौधरी ने बताया कि रेजर के द्वारा काफी अनियमितता बरती गई थी, सड़क निर्माण संबधित काफी तथ्य विभाग से छिपाये गये थे, जानकारी मांगने पर भी जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई थी। जांच उपरांत उन्हे निलंबित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here