पेंशनरों में आक्रोश व्याप्त,हड़ताल के लिए पंडाल लगाने की नहीं मिली अनुमति

0

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उस वक्त नाराज हो गए जब कलेक्टर कार्यालय के बाहर परिसर में उन्हें पंडाल डालकर धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई ।

कलेक्टर कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने पेंशनर्स एसोसिएशन से स्पष्ट कह दिया कि यदि पेंशनर्स कलेक्टर कार्यालय के बाहर पंडाल गाड़कर किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन करेंगे तो उनके पंडाल और धरना प्रदर्शन की सामग्रियां जप्त कर उन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जिसके चलते अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन करने पहुंचे पेंशनर्स घंटों कड़ी धूप में खड़े रहे ,जिन्होंने राज्य के पेंशनरों को भी नियमित कर्मचारियों के समान महंगाई राहत देने और उनकी अन्य लंबित मांगों का त्वरित निराकरण किए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here