पेड़ में फांसी पर लटके मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की नहीं हुई पहचान

0

बालाघाट/ रामपायली पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले कन्हार टोला निवासी सेवकराम बिसेन के खेत में पेड़ में फांसी पर लटके मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त दो दिन बाद भी नही हुई। जिसके पश्चात रामपायली पुलिस ने इस अज्ञात व्यक्ति के वारसान नही मिलने पर शव दो दिन बाद पोस्टमार्टम करवा कर उसका कफन दफन करवा दिये। और मर्ग कम कायम कर इस अज्ञात व्यक्ति की पहचान हेतु उसके वारसानो की तलाश शुरू की है।

ज्ञात ही की 26 मई को प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच रामपायली थाना क्षेत्र में आने वाले कन्हारटोला निवासी सेवकराम बिसेन के खेत के पेड़ में एक अज्ञात व्यक्ति का फांसी पर लटका हुआ पाया गया। इस अज्ञात व्यक्ति की मौके पर शिनाख्त नहीं हो पाई। रामपायली पुलिस ने इस अज्ञात व्यक्ति केशव को अपने यहां के शासकीय अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा कर दो दिन तक इस अज्ञात व्यक्ति के वारसानो की तलाश किये किंतु इस अज्ञात व्यक्ति के वारसान नहीं मिल पाये। इस अज्ञात व्यक्ति की उम्र 35 से 45 वर्ष जिसके शरीर पर काले कलर के फुल आस्तीन की बनियान, हल्के नीले कलर की लाल पट्टी वाली सेंट्रो बनियान और वह स्लेटी कलर का लोअर पहना हुआ था। जिसके पैरों में चमड़े के चप्पल थे।जिसके दाहिने हाथ में स्टील का कड़ा एवं हिंदी में मां सीमा, बाए हाथ में
अंग्रेजी में मोम, डेड लिखा हुआ था। 2 दिन बाद भी इस अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई और उसके वारसान भी नहीं मिल पाए। 28 मई को रामपायली पुलिस ने इस अज्ञात व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसका कफन दफन करवा दिए हैं। उसके शरीर पर पाए गए कपड़े सहित अन्य सामान थाने में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मर्ग जांच कर रहे रामपायली पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक राजीव जांचक ने जिले वासियों से इस अज्ञात व्यक्ति की पहचान और वारसानो की पतासाजी में सहयोग की अपेक्षा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here