प्रतीक कृषि केन्द्र कान्द्रीकला का उर्वरक व्यवसाय लायसेंस निरस्त !

0

उप संचालक कृषि एवं अधिसूचित अधिकारी राजेश खोब्रागड़े ने नियमों का उल्लंघन कर उर्वरक का भंडारण एवं विक्रय किये जाने के कारण किरनापुर तहसील के अंतर्गत ग्राम कान्द्रीकला के प्रतीक कृषि केन्द्र का उर्वरक व्यवसाय तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

प्रतीक कृषि केन्द्र के संचालक प्रतीक चोले को 30 दिनों के भीतर उर्वरक के बचत स्कंध का विक्रय करने का समय दिया गया है।

कृषि विकास अधिकारी विरेन्द्र ककोड़िया द्वारा 5 फरवरी 2022 को कान्द्रीकला के  प्रतीक कृषि केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान केन्द्र में  2.70 मिट्रीक टन यूरिया एवं 4.5 मिट्रीक टन डीएपी तथा 8.55 मिट्रीक टन यूरिया का अवैध भंडारण पाया गया। 

केन्द्र के प्रतीक चोले द्वारा उर्वरक के क्रय-विक्रय एवं भंडारण के किसी भी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here