प्रधानमंत्री आवास और संबल योजना की सबसे अधिक शिकायत

0

वारासिवनी जनपद पंचायत वारासिवनी में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के नागरिकों की समस्या सुनकर उन्हें समझाइश दी गई वहीं संबंधित समस्या का निराकरण करने का आश्वासन देकर शिकायत बंद करवाई गई।

इस दौरान अधिकतर लोग प्रधानमंत्री आवास और संबल योजना से संबंधित थे जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना में कई लोगों को राशि आवंटित की गई किंतु उन्होंने घर नहीं बनाया और उक्त राशि को अपने उपयोग में ले लिया जिसके कारण उन पर रिकवरी की जानी है। तो वहीं कई ऐसे लोग थे जिन्हें प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया है किंतु घर बनाने के लिए जमीन नहीं है वह ग्राम में दूसरे मद की भूमि पर निवासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here