प्ले स्टोर और एपल एप से गायब बीजीएमआई, सोशल मीडिया पर वायरल हुए BGMI

0

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा लिया गया है और इस कार्रवाई के बाद इससे संबंधित मीम्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। गौरतलब और पबजी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन दोनों प्रमुख प्ले स्टोर से अब इसे हटा दिया गया है। BGMI मोबाइल गेम भी उसी कंपनी की तरफ से लॉन्च किया गया था, जिसके तहत पबजी मोबाइल लाया गया था।

ऑनलाइन गेम खेलने वालों को झटका

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया यानी BGMI को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से हटाने के बाद ऑनलाइन गेमिंग करने वाले यूजर को काफी झटका लगा है। फिलहाल एंड्रॉयड और iOS यूजर्स अपने स्मार्टफोन में इस गेम को डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारत में PUBG Mobile के बैन होने के बाद BGMI को लॉन्च किया गया था। हालांकि BGMI अभी भी थर्ड पार्टी APK वेबसाइट से एंड्रॉयड में डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन इसे आईफोन में किसी भी तरह से इंस्टॉल नहीं किया जा सकता है।

भारत में 100 मिलियन डॉलर का निवेश कर चुकी है कंपनी

हाल ही में दक्षिण कोरियाई कंपनी क्राफ्टन ने कहा था कि भारत में कंपनी ने अभी तक 100 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। वहीं आने वाले समय में भारत में निवेश 14 करोड़ डॉलर तक होगा। BGMI के कई फीचर भी PUBG Mobile की तरह ही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here