फरार सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई हैं। वहीं, हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की याचिका लगाई है। अब दोनों ही याचिकाओं पर 12 अक्टूबर को सुनवाई होगी। उसी दिन यह फैसला होगा कि उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी या राहत मिलेंगी।जबलपुर: रिश्वत के आरोपों में सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर एफआईआर दर्ज है। साथ ही उनके ऊपर इनाम की भी घोषणा है। लेकिन मामले की जांच कर रही एसआईटी अभी नेहा पच्चीसिया को ढूंढ नहीं पाई है। गुरुवार को अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। लेकिन हाईकोर्ट में सीबीआई जांच को लेकर भी याचिका थी। अब दोनों ही याचिकाओं पर 12 अक्टूबर को सुनवाई होगी।फरार चल रही हैं नेहा पच्चीसिया
दरअसल, कटनी की सीएसपी रहीं नेहा पच्चीसिया एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रही हैं। उन पर रिश्वत लेने का आरोप है। विभागीय जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद एफआईआर हुई थी। नेहा पच्चीसिया इसके बाद से फरार चल रही हैं। एसआईटी ने इनके ऊपर इनाम की भी घोषणा की है।
जमानत और सीबीआई जांच की मांग पर होगी सुनवाई
हालांकि पूर्व में नेहा पच्चीसिया कोएमपी हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अब अपने नाबालिग बच्चों का हवाला देकर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। साथ ही शिकायतकर्ता ने सीबीआई जांच की याचिका लगाई है। इन दोनों ही मसलों पर हाईकोर्ट की बेंच 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। ऐसे में 12 अक्टूबर का दिन उनके लिए काफी अहम रहने वाला है।गौरतलब है कि नेहा पच्चीसिया को कटनी से हटाकर भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया था। साथ ही एफआईआर दर्ज होने के बाद एसआईटी को जांच सौंपी गई थी। इसके बाद आखिरी बार उन्हें पुलिस मुख्यालय के पास ही देखा गया था। नेहा पच्चीसिया तक एसआईटी अभी पहुंच नहीं पाई है। वहीं, वह बचने के लिए वकील के जरिए लगातार हाईकोर्ट से राहत पाने की जुगत में लगी हैं।










































