फिर विवाह करने के मूड में सामंथा रूथ प्रभु

0

सामंथा रूथ प्रभु दक्षिण भारतीय फिल्मों की मोस्ट डिमांडिग अभिनेत्रियों में से एक हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने ‘द फैमिली मैन 2’ और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में एक स्पेशल नंबर के बाद जनता के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। उनका करियर ग्राफ भले ही एक बड़े लेवल पर हो, लेकिन उनका निजी जीवन बहुत विवादित रहा है। इसके बाद भी उनकी लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पिछले साल सामंथा ने अपने पूर्व पति नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा की थी। अब सामंथा रुथ प्रभु की दूसरी शादी की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, इसको लेकर सामंथा ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। सामंथा रूथ प्रभु से तलाक लेने के बाद, नागा चैतन्य को लेकर कहा जा रहा है कि वे मेजर फेम एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि चैतन्य ने शोभिता को अपना घर भी दिखाया और वहीं पर दोनों ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here