बालाघाट
कोतवाली क्षेत्र में आने वाले गौरी शंकर नगर स्थित फिल्टर प्लांट में काम कर रही एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल महिला पुस्तकला बाई पति इतेश खगारे45 वर्ष वार्ड नंबर 6 ग्राम भटेरा जवाई टोला निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुस्तकला बाई मजदूरी करती है। 18 मार्च को पुस्तकला बाई गौरी शंकर नगर स्थित फिल्टर प्लांट में काम कर रही थी। 3:00 बजे करीब पुस्तकला बाई को उसके ही परिवार के गंगाबाई नारबोदे हीरूबाई मेश्राम ने उसे हाथ बुक्के से मारपीट कर दिए और उसका सिर दीवाल से पटक दिए। इस मारपीट में पुस्तकला बाई घायल हो गई। बीच बचाव अन्य मजदूरों ने किये। इस घटना की सूचना मिलने पर पुस्तकला बाई का बेटा रवि खगारे आया और उसे मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये। जिला अस्पताल पुलिस ने पुस्तकला बाई का बयान लेकर अस्पताल तहरीर अग्रिम कार्रवाई हेतु कोतवाली बालाघाट भिजवा दी है।










































