फूलों से सजी किशोर दा की समाधि, लगा दूध जलेबी का भोग

0

हरफन मौला किशोर कुमार की समाधि उनके जन्मदिन पर फूलों से महक उठी। यहां उनके पर चाहने वालों ने समाधि पर दूध-जलेबी का भोग लगाया। समाधि पर सुबह 9 बजे से किशोर दा को स्वरांजलि देने के लिए प्रशंसकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। यहां विधायक देवेंद्र वर्मा, एसपी विवेक सिंह, डीएसपी संतोष कौल, एसडीएम ममता खेड़े, जिला पंचायत सीईओ नंदा बहलावे कुशरे, निगम उपायुक्त दिनेश मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजनों ने किशोर दा के गीत गुनगुनाए।

समाधि पर दिनभर स्वरांजलि देने का सिलसिला चलता रहा। समाधि पर पुणे से जगदीश गायकवाड़, राजकोट द्वारकादास सोनी सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। यह आयोजन किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच और नगर निगम के सयुंक्त तत्वावधान में रखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि अगले वर्ष से सर्किट हाउस के सामने बने नवनिर्मित आडिटोरियम में किशोर कुमार के जन्मदिन का कार्यक्रम होगा। विधायक ने पल-पल दिल के पास गीत गुनगुनाकर किशोर कुमार को स्वरांजलि दी।

naidunia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here