फ्रांस के राष्ट्रपति को एक शख्स ने अचानक लगा दिया थप्पड़, मामले में दो लोग गिरफ्तार

0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रान को दक्षिणपूर्वी फ्रांस के ड्रोम क्षेत्र में लोगों के साथ मिलने-जुलने के कार्यक्रम में एक शख्स ने अचानक थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रपति मैक्रां एक वॉकआउट सेशन में लोगों से मिल रहे थे, और वहां काफी भीड़ थी। इसी दौरान एक शख्स ने हाथ मिलाते ही राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रान को थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने फौरन उसे कब्जे में लेकर गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद इसका वीडियो क्लिप भी सामने आया है। हमलावर ग्रीन शर्ट पहने था और उसने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था।

मंगलवार को वह एक हाईस्कूल का दौरा कर छात्रों से मिलने गए थे। इसके बाद उनका बाहर खड़ी भीड़ से मिलने का कोई कार्यक्रम तय नहीं था, लेकिन लौटते समय लोगों ने आवाज लगाई तो वह उनके बीच जा पहुंचे। इसी दौरान यह घटना हुई। सुरक्षाकर्मियों ने इस मामले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फ्रांसीसी पुलिस उन दोनों से पूछताछ कर रही है और हमले की वजह जानने की कोशिश में है। इस हमले को प्रेसिडेंट की सुरक्षा में बड़ी चूक भी माना जा रहा है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इन दिनों पूरे देश का दौरा कर रहे हैं। दरअसल फ्रांस में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। इसी को लेकर राष्ट्रपति लोगों के बीच जा रहे हैं और उनका मन टटोल रहे हैं। चुनावी सर्वेक्षणों से पता चला है कि दक्षिणपंथी नेता मैरीन ली पेन पर उन्होंने मामूली बढ़त बना रखी है। अगले दो महीनों के दौरान मैक्रों ने कई इलाकों में जाने की योजना बना रखी है। वो सीधे लोगों से मिलकर उनकी परेशानी जानने की कोशिश कर रहे हैं और उनका समर्थन हासिल करने की कोशिश में जुटे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here