रेसलर बजरंग पूनिया व रवि दहिया का पेरिस ओलिंपिक में भाग लेने का सपना टूट गया। वह दोनों क्वालिफायर्स के लिए आयोजित किए गए ट्रायल में ही हार गए। बजरंग को पहलवान रोहित कुमार ने 65 किलो फ्री स्टाइल भारवर्ग के सेमीफाइनल में बुरी तरह हरा दिया। सोमवार को रोहित कुमार फाइनल के लिए सुजीत से भिड़ेंगे।
रवि दहिया 57 किग्रा फ्री स्टाइल कैटेगिरी में उदित से हार गिए। उदित ने उन्हें 10-8 से हरा दिया। सोनीपत में 10 और 11 मार्च को ट्रायल का आयोजन हो रहा है। इसमें देशभर के पहलवानों ने भाग लिया है। बजरंग पूनिया हाल फिलहाल में कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन करने के दौरान चर्चाओं में आए थे।
टोक्यो ओलंपिक दोनों ने गाड़े था भारत का झंडा
टोक्यो ओलंपिक में दोनों पहलवानों ने भारत का नाम ऊंचा किया था। भारतीय रेसलिंग में दोनों ने भारत को पदक दिलाया था। बजरंग पुनिया ने कांस्य तो रवि दहिया ने रजत पदक अपने नाम किया था। बजरंग पुनिया के नाम बर्मिघम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल भी है।