बड़े पर्दे पर भौकाल काटने आ रही हैं पंकज त्रिपाठी की फिल्म, मेकर्स ने तय किया ये दिन

0

Mirzapur: The Movie Release Date: बॉलीवुड एक्टर अली फजल (Ali Fazal) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इन दिनों अपनी लीड रोल वाली फिल्म मिर्जापुर: द मूवी (Mirzapur: The Movie) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म मिर्जापुर: द मूवी को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आई जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश हो गए थे। इसके बाद से लोगों को फिल्म मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट का इंतजार था। अब मेकर्स ने फैंस का ये इंतजार खत्म कर दिया है। फिल्म मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म मिर्जापुर: द मूवी कब बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’

अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म मिर्जापुर: द मूवी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट है, जिसका काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा है था। मेकर्स ने अब फिल्म फिल्म मिर्जापुर: द मूवी की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। एक्सल एंटरटेनमेंट ने अपने एक्स हैंडल से फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ मेकर्स ये बताया कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट का कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। कैप्शन में लिखा था कि ‘अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। देखिए ‘मिर्जापुर: द मूवी’, 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।’

ओटीटी पर सीरीज में काटा था गदर

फिल्म मिर्जापुर: द मूवी प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ पर बेस्ड है। सीरीज मिर्जापुर के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। तीनों सीजन को लोगों का खूब प्यार मिला है। अब देखना होगा फिल्म मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखा पाती है। फिल्म मिर्जापुर: द मूवी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here