हर कोई अपने बर्थडे पर प्यार और स्पेशल महसूस करना चाहता है। महिलाएं खास तौर पर लड़कों की तुलना में अपने जन्मदिन पर एक बड़ी डील करती हैं, क्योंकि वे प्यार और सराहना महसूस करना चाहती हैं। हालांकि कई बार लड़कियां अपने करीबी लोगों से उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने से निराश हो जाती हैं, क्योंकि वे उनके जन्मदिन को स्पेशल बनाने में फेल हो जाते हैं। देखा जाएं तो वे दिन गए जब महिलाओं को खुश करने के लिए केक और डिनर का इस्तेमाल किया जाता है। लड़कियां अब चाहती हैं कि उनके प्रेमी और पति कुछ अलग करके जन्मदिन को यादगार बनाएं।
ऐसा ही एक मजेदार घटना ट्विटर पर वायरल हुआ है। जिसमें एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को समझाने की कोशिश करती है कि उसे केक के अलावा जन्मदिन पर कुछ स्पेशल करने की जरूरत है। वह कहती हैं कि हर साल उसके बर्थडे पर प्लानिंग करती हैं और घर को सजाती हैं। लेकिन प्रेमी उसे इम्प्रेस और स्पेशल फील कराने के लिए कुछ नहीं करता। हालांकि लड़का अपनी प्रेमिका को समझाने में फेल हो जाता है। उससे पूछता है कि खुश करने के लिए क्या करूं।
वीडियो में सुना जा सकता है कि लड़की कहती है, मुझे घूमना नहीं है। अब वो भी मैं बताऊंगी की स्पेशल क्या करना है। अगर तूने कुछ प्लान नहीं किया होता तो उस बार में केक नहीं काटूंगी। इस वीडियो को ट्विटर पर @ximpatientwolf ने शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट पर कैप्शन लिखा, लड़कियां सिंपल होती हैं, लड़के इस कॉम्पलेक्स बनाते हैं। नीचे देखें वीडियो-










































