बसे बंद रहने से परेशान हुए यात्री

0

त्यौहार होने के चलते रविवार को बहुत कम बसे चली जिसके कारण लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रीगण बस स्टैंड पहुंचते रहे और बसों का आवागमन बंद पाकर वापस लौटते रहे। आपको बताएं कि त्योहार के अवसर पर अक्सर बसों में यात्री कम पहुंचते हैं जिसके चलते बहुत कम बसो का संचालन होता है।

प्रायः मार्गो पर इक्का-दुक्का ही बसे चली जिसके कारण राहगीरों को बहुत परेशान होना पड़ा। कई यात्रियों द्वारा दूसरे साधन बनाकर अपने गंतव्य तक पहुंचते दिखे।

बसस्टैंड में मौजूद यात्रियों ने बताया कि उन्हें बसें नहीं चलने का मालूम नहीं था इसलिए वे पहुंचे हैं। अब उन्हें अन्य साधन ढूंढना पड़ रहा है बसस्टैंड में वे काफी समय से पहुंचे हैं और बस का इंतजार कर रहे हैं। यहां बताया जा रहा है कि बसे नहीं चल रही है इसके कारण उन्हें बहुत निराश होना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here