बस्तियों में जाकर बता रहे हैं कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय

0

कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने के साथ ही शहर की सामाजिक संस्थाएं भी लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आने लगी है। इसी उद्देश्य से शहर के चैतन्य मंडल संस्थान की टीम तंग बस्तियों जा रही है और वहां के लोगों को सुरक्षा के उपायों के बारे में में बता रही है। सेवा भारती के एक स्कूल की टीम ने बच्चों को हाथ धोने के तरीके बताएं। बच्चों को साबुन, बिस्किट और फेस मास्क भी दिए।

घर से बाहर निकलते ही मास्क है जरूरी

कोरोना संक्रमण से संबंधित प्रश्न भी विद्यार्थियों ने पूछे। सवाल-जवाब सत्र में टीम के सदस्यों ने बताया कि सैनिटाइज करने की प्रक्रिया को समझना हर किसी व्यक्ति के लिए जरूरी है। खुद के साथ घर में लाई जाने वाली सामग्री को भी सैनिटाइज किया जाना चाहिए। मास्क संक्रमण रोकने के लिए कारगर है। घर से बाहर निकलते ही मास्क लगा लिया जाएं। भीड़ वाले क्षेत्रों में अभी जाने से बचना चाहिए। शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। दूसरों को भी समझाना चाहिए कि जरा-सी लापरवाही परेशानी में डाल सकती है। विद्यार्थियों को संस्था के सदस्य प्रदीप जोशी और डा. विजय श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण देकर जागरुक रहने के बातें साझा कीं। कार्यक्रम का आयोजन डा. सुधा रोकड़े सिलावट के पिता हेमराज रोकड़े की 46 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here