बांग्लादेश के PM तारिक रहमान नहीं आएंगे भारत, घर में सताया बड़ा डर, सबसे पुराने दोस्त से बना रहे दूरी

0

ढाका: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने फिलहाल भारत की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार अमर देश ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और राजनयिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। तारिक रहमान के नेतृत्व में ढाका की अपने पुराने सहयोगी और सबसे अहम पड़ोसी से दूरी के पीछे बांग्लादेश की घरेलू राजनीतिक को वजह बताया गया है।

भारत से दूरी बना रहे तारिक रहमान

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद शुरुआती दौर में भारत की यात्रा को प्राथमिकता देते रहे हैं, लेकिन इसी साल फरवरी में हुए चुनाव के बाद आई तारिक रहमान ने ऐसी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। इसके बजाय तारिक रहमान ने पहली विदेश यात्रा के लिए मलेशिया को चुना और उसके बाद वह चीन के दौरे पर भी गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here