बाजार पर घटा बिकवाली का दबाव, 52400 से नीचे सेंसेक्स, 15700 के पास निफ्टी, बैंक इंडेक्स में 1.5% की गिरावट

0

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुझान है। सेंसेक्स लगभग 150 पॉइंट की कमजोरी के साथ 52,400 के करीब है। निफ्टी लगभग 50 अंक नीचे 15,700 के पास कारोबार कर रहा है।

छोटे शेयरों के इंडेक्स में लगभग 0.60% और मझोले शेयरों के इंडेक्स में 0.8% की कमजोरी है। सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा डेढ़ पर्सेंट की गिरावट निफ्टी बैंक में है। निफ्टी मेटल, FMCG और मीडिया में मजबूती है।

विदेशी बाजारों, खासतौर पर एशिया में कमजोर रुझानों के बीच आज घरेलू बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 95 पॉइंट ऊपर 52,673 और निफ्टी 15 अंक की बढ़त के साथ 15,761 पर खुला।

बाजार में कमजोरी की वजह…

  • एशिया के ज्यादातर शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुझान
  • कल यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजार भी लाल निशान में बंद हुए थे
  • अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से पहले निवेशक नर्वस हैं
  • रिलायंस, HDFC बैंक, TCS, मारुति समेत कई बड़े शेयरों में गिरावट है

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में शामिल सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयर्स…https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/2021/01/market-watch

घरेलू बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेज उतार-चढ़ाव के बीच कमजोरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 273.51 पॉइंट गिरकर 52,578.76 पर रहा था। निफ्टी 78 पॉइंट की कमजोरी के साथ 15,746.45 पर बंद हुआ था। निफ्टी के 33 शेयर लाल निशान में बंद हुए थे, जबकि सेंसेक्स के 20 शेयरों में कमजोरी रही थी।

निफ्टी के मिड कैप इंडेक्स में 0.43% की गिरावट आई थी। स्मॉल कैप इंडेक्स 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ था। सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा 4.33% की गिरावट निफ्टी फार्मा में आई थी। बाजार को निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1.46% और बैंक इंडेक्स में 0.38% की मजबूती का सपोर्ट मिला था।

आज के वित्तीय परिणाम

आज इन कंपनियों के वित्तीय नतीजे आने वाले हैं: मारुति सुजुकी, नेस्ले, एबीबी इंडिया, एस्टेक लाइफ साइंसेज, बिड़ला सॉफ्ट, सेंट्रल बैंक, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, कोफोर्ज, धनलक्ष्मी बैंक, एंबैसी ऑफिस पार्क्स REIT, गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स, जियोजित फाइनेंशियल, ग्रीनपैनल, ग्रिंडवेल नॉर्टन, हैपिएस्ट माइंड्स, हेरिटेज फूड्स, HSIL, ICRA, IDBI बैंक, JM फाइनेंशियल, महिंद्रा लाइफस्पेस, महानगर गैस, फाइजर, रैडिको खैतान, रामको सिस्टम्स, रूट मोबाइल, RPG लाइफ साइंसेज, सागर सीमेंट्स, टाटा कॉफी, TCI एक्सप्रेस, टीमलीज सर्विसेज, यूनाइटेड ब्रुवरीज, UTI AMC और वेलस्पन गुजरात।

इन दिग्गज कंपनियों का तिमाही नेट प्रॉफिट कुछ इस तरह रहा:

कंपनीजून 2021मार्च 2021जून 2020
कोफोर्ज123 करोड़133 करोड़79.9 करोड़
गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स43.6 करोड़46.1 करोड़11.3 करोड़
हेरिटेज फूड्स30.3 करोड़24.3 करोड़96.40 करोड़
धनलक्ष्मी बैंक6.79 करोड़6.09 करोड़
IDBI600 करोड़512 करोड़144 करोड़
टीमलीज29.5 करोड़26.11 करोड़24.58 करोड़
एप्कोटेक्स21.9 करोड़22.6 करोड़6.7 करोड़
रैडिको खैतान60.9 करोड़73.5 करोड़44.9 करोड़
वेलस्पन218 करोड़130 करोड़120 करोड़
सेंट्रल बैंक200 करोड़-1349 करोड़135 करोड़
SRF395 करोड़381 करोड़177 करोड़
इंटेलेक्ट डिजाइन73.7 करोड़80.60 करोड़42.60 करोड़

एशिया में मिला-जुला का रुझान

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान है। जापान का निक्केई 1.10% से ज्यादा टूटा हुआ है। चीन के शंघाई कंपोजिट में लगभग आधा पर्सेंट की कमजोरी है। लेकिन, हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग 0.70% की मजबूती है। कोरिया का कोस्पी लगभग 0.1% ऊपर चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में लगभग 0.8% की कमजोरी है।

अमेरिका और यूरोप में गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाऊ जोंस में 0.24% की कमजोरी आई। नैस्डैक 1.21% टूट गया, एसएंडपी 500 में 0.47% का नुकसान हुआ। यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी रही। ब्रिटेन का FTSE 0.42% गिरकर बंद हुआ। फ्रांस के CAC में 0.71% की कमजोरी रही। जर्मनी के DAX में 0.64% की गिरावट आई।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, मंगलवार 27 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 1,459.08 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर खरीदे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 729.96 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

9.48 AM निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में हैं। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में है।

9.20 AM बाजार आज खुलने के कुछ समय बाद ही लाल निशान में आ गया। सेंसेक्स के 30 में से सात शेयरों में मजबूती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here