बाजार मे रास्ता भटकी 07 वर्षीय बालिका को डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलाया

0

जिला बैतूल के थाना बोरदेही के अंतर्गत बोरदेही बाजार मे परिजनों का साथ छूट जाने से रास्ता भटकी गई 07 वर्षीय बालिका बुजुर्ग व्यक्ति को मिली । बुजुर्ग व्यक्ति , भटक गई बालिका को नोडल पॉइंट पर खड़ी एफ.आर.व्ही. के पास लेकर आए। एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने बालिका को संरक्षण मे लेकर जानकारी लेने पर पता चला कि बालिका गाँव के लोगों के साथ बोरदेही बाजार मे आई हुई थी साथ छूट जाने से रास्ता भटक गयी। स्टाफ द्वारा उक्त सूचना एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल दी गयी। बालिका को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर उसके गाँव पहुँचे। जहाँ बालिका की नानी मिली जिन्हे पहचान व सत्यापन उपरांत उनके सुपुर्द किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here