बालाघाट/
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भटेरा में एक मामूली विवाद ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया।जब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र पर तलवार लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात में बचाव करने आई सास-बहू को भी बख्शा नही गया। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल कीर्ति पिता येशु लाल मोहारे 45 वर्ष, और उसके बेटे देवेंद्र पिता कीर्ति मोहारे26 वर्ष को मेडिकल कॉलेज नागपुर रेफर कर दिया गया है। वही अन्य घायल युवक सुशील पिता तेजलाल मोहारे 23 वर्ष को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। इस वारदात में कीर्ति मोहारे की पत्नी धुरपति मोहारे45 वर्ष और बहू शीतल मोहारे 23 वर्ष को मामूली चोटे आई है।
ग्राम परसवाड़ा (हट्टा) की शादी में हुआ था मामूली विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भटेरा निवासी कीर्ति मोहारे का भागचंद मोहारे और उसके परिवार के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। 9 मार्च को ग्राम परसवाड़ा(हट्टा) कीर्ति मोहारे अपनी पत्नी धुरपति मोहारे के साथ अपनी बहन के घर शादी में गया था ।इस शादी में भागचंद मोहारे भी अपने परिवार के साथ आया था। रात्रि में जब मोहारे खाना खा रहा था तभी भागचंद मोहारे ने उसे अश्लील गालियां दे दी थी। इसी को लेकर के कीर्ति मोहारे ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिए थे। जिसके बाद में दोनों के बीच अच्छा खासा विवाद हो गया था। इसी विवाद ने तूल पकड़ लिया था।
परसवाड़ा में हुए विवाद को लेकर प्रीतिभोज में हुई मारपीट
घटना 17 मार्च की रात ग्राम भटेरा राधेश्याम नगपुरे के बेटे की शादी के अवसर पर प्रीति भोज का कार्यक्रम था इस कार्यक्रम में कीर्ति मोहारे, भागचंद मोहारे और उसके परिवार के लोग भी पहुंचे थे ।करीब 10 बजे की है। जब कीर्ति मोहारे दामोदर जंघेले और दीपचंद नगपुरे के साथ खाना खाए थे तभी तेजराम मोहारे का लड़का सुशील मोहारे आया और कीर्ति मोहारे से बोलने लगा कि परसवाड़ा में मेरे चाचा चाची मारपीट विवाद किये थे। तभी परसवाड़ा में हुए विवाद को लेकर सुशील मोहारे ने अपने एक साथी के साथ कीर्ति मोहारे को अश्लील गालियां देते हुए मारपीट की थी। दामोदर जंघेले और दीपचंद नगपुरे ने बीच बचाव कर कीर्ति मोहारे को उसके घर पहुंचा दिए थे।
प्रीतिभोज में हुये विवाद के बाद-घर में घुसकर किया हमला
प्रीति भोज में विवाद के बाद मामला शांत हो चुका था ।लेकिन भागचंद मोहारे इस घटना से आक्रोश में था और वह पूर्व रंजिश भुनाने की फिराक में था। कुछ ही देर में भागचंद मोहारे अपने भाई तेजराम मोहारे, बेटे त्रिलोक और अन्य परिजनों के साथ कीर्ति मोहारे के घर पहुंच गया। आरोप है कि सभी ने मिलकर घर में घुसकर कीर्ति मोहारे और उनके बेटे देवेंद्र मोहारे पर तलवार लोहे की रॉड और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
बचाव करने आईं सास बहू भी घायल
जब जब यह लोग कीर्ति मोहारे और उसके बेटे देवेंद्र मोहारे को मारपीट कर रहे थे तभी कीर्ति की पत्नी धुरपति मोहारे और बहू शीतल मोहारे बीच-बचाव के लिए आगे आईं। तो हमलावरों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट कर उन्हें भी घायल कर दिए। चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले पड़ोस के लोग दौड़े तभी भागचंद मोहारे अपने परिवार के साथ फरार हो गये।
गंभीर हालत में नागपुर रेफर
हमले में कीर्ति और उनका बेटा देवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल बालाघाट लाया गया। जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नागपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस कार्रवाई शुरू- आरोपी राउंडअप
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने भागचंद मोहारे, तेजराम मोहारे, अरुण, सुशील, त्रिलोक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।
गांव में दहशत, पुलिस की नजर
इस घटना के बाद पूरे ग्राम भटेरा में दहशत का माहौल है। पुलिस लगातार इलाके में नजर बनाए हुए है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सभी के शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।










































